Saturday, May 11, 2019

दोस्त याद आता है











सबसे हंस कर मिलने वाला
सबके दुःख-सुख में शरीक होनेवाला
छोटे पर्दे का वो कलाकर
दोस्त याद आता है।

गेट टुगेदर के लिए वेन्यू तलाशने वाला
छोटे बड़ों के लिए मेनू फाइनल करनेवाला
मोमेंटो लिए हाथ में तैयार
वो दोस्त याद आता है।

सबको गेट न.3 पर बुलाने वाला
सबके लिए एसवीएम का टीशर्ट बनवानेवाला
प्रत्यनशील हँसोड़ और खुद्दार
वो दोस्त याद आता है।

खुद रोज अनिश्चितताओं से जूझने वाला
गहरी पीड़ा को अंदर दबाये रखनेवाला
अपने परायों का वो मददगार
दोस्त याद आता है।

Friday, May 10, 2019

चुप्पी





















#चुप्पी#
हर बात का जवाब देना
जरूरी तो नहीं
जहाँ बेबात की बात हो
वहाँ हम चुप रहते हैं।

मिजाज एक सा नहीं होता
हर शख्स का
जहाँ अपनों की बात हो
वहाँ हम चुप रहते हैं।

सहेज कर रखना पड़ता है
चंद रिश्तों को
जहाँ किसी को खोना पड़े
वहाँ हम चुप रहते हैं।

-परमेश्वर प्रमाणिक 'संजय'